Foods for gain weight
Foods for gain weight
Foods for gain weight - Foods that will help you to gain weight.
यह बादाम, तंत्रिकाओ के विकास के लिए आवश्यक भोजन हैं, लेकिन यह वजन बढ़ाने के लिए अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाए तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओ की स्थिरता में सहायता करेगा।
यह आहार तेलों का समृद्ध स्रोत है और भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिस्ट जायके के लिए जाना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाने से खाने में कैलोरी बढ़ेगी। जिससे आपके वजन में वृधि होगी।
अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। रोज़ 20 ग्राम अखरोट खाने से वजन तेजी से प्राप्त होगा।
काजू (cashew)
काजू स्वस्थ काया पाने का आसान तरीका है। काजू के तेल में न केवल वजन बढ़ाने बल्कि काजू रोज़ खाने से आपकी त्वचा कोमल और बाल चमकदार दिखने लगेने।
ब्राउन राइस कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की एक स्वस्थ खुराक का स्रोत है। भूरे रंग के चावल कार्बोहाइड्रेट का भंडार है इसलिए नियमित रूप से इसे खाने से वजन तेजी से हासिल होगा।
आलू (Potatoes)
आलू कार्बोहाइड्रेट और काम्प्लेक्स शुगर का अच्छा स्त्रोत है। ये ज्यादा खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है।
बीन्स (Beans)
जो लोग शाकाहारी है और नॉनवेज नहीं खाते उनके लिए बीन्स से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। बीन्स के एक कटोरी में 300 कैलोरी होती है। यह सिर्फ वजन बढ़ने में ही मदत नहीं करता बल्कि पौष्टिक भी होता है।
जैतून के तेल में आवश्यक कैलोरी बहुत बड़ी मात्रा में पाई जाती है। और यह हृदय रोग से लड़ने में भी बहुत मदद करता है।
मक्खन (Butter)
मक्खन में सबसे ज्यादा कैलोरी पाई जाती है। मक्खन खाने के स्वाद को सिर्फ बढ़ाता ही नहीं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।
सूखे मेवे
सूखे मेवे कैलोरी, पोषक तत्वों और फाइबर (रेशे) का अच्छा स्त्रोत हैं। अत: अपने आहार में किशमिश, बादाम, अखरोट और काजू शामिल करें। एक कप किशमिश में लगभग 449 कैलोरी होते हैं जबकि एक कप बादाम में 529 कैलोरी होते हैं।
चीज़ (Cheese)
अन्य डेयरी उत्पादों की तरह चीज़ में भी सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में वसा होता है तथा यदि आप शीघ्रता से वज़न बढ़ाना चाहते हैं तो यह आपके लिए उपयोगी है। इसमें कैलोरी के साथ साथ प्रोटीन, कैल्शियम और कोलेस्ट्राल होता है। अत: खाने को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए उस पर कुछ चीज़ डालें। चेडर चीज़ की एक सर्विंग में लगभग 69 कैलोरीज़ होती हैं
पीनट बटर (Paneer Butter),
पीनट बटर प्रोटीन और वसा का एक समृद्ध स्त्रोत है तथा उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो वज़न बढ़ाना चाहते हैं। एक चम्मच पीनट बटर में लगभग 100 कैलोरीज़ होती हैं। इसमें बहुत बड़ी मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। पीनट बटर में जो फैट (वसा) होता है वह असंतृप्त प्रकार का होता है जो आपके हृदय के लिए अच्छा होता है।
वसा युक्त दूध (Milk)
वसा युक्त दूध का उपयोग ओटमील, सीरियल्स के साथ किया जा सकता है या केवल चॉकलेट डालकर इसे पीया भी जा सकता है। यह कैलोरी से भरपूर होता है तथा इसमें विटामिन डी और ए होता है। वसा रहित दूध के स्थान पर वसा युक्त दूध का उपयोग करें जिससे आप शीघ्रता से वज़न बढ़ा सकते हैं। वसा युक्त दूध के एक गिलास में लगभग 120 - 150 कैलोरीज़ होते हैं।
पास्ता (Pasta)
पास्ता एक स्वादिष्ट और कैलोरी से भरा हुआ आहार है। यह कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्त्रोत है। इसे सब्जियों में मिलाएं और यह आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत बन जाता है। एक कप मैकरोनी में लगभग 390 कैलोरीज़ होती हैं जबकि एक कप पकी हुई स्पैगेटी में लगभग 220 कैलोरीज़ होती हैं।
बटर ( Butter )
बटर संतृप्त वसा का एक प्रकार है तथा इसकी थोड़ी मात्रा का उपयोग भोजन बनाने में किया जा सकता है। इसका आनंद ब्रेड के साथ या तले हुए पदार्थों के साथ उठाया जा सकता है या स्वादिष्ट पदार्थों में स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए इसे डाला जा सकता है।
स्वस्थ मीठे फल ( Fruits )
फल जैसे आम, पपीता, केले और अनानास वज़न बढ़ाने में सहायक हैं। इनमें प्राकृतिक शर्करा होती है जो ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है।. वे लोग जो वज़न बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए अवोकेडो एक अच्छा विकल्प है। अत: इन मीठे और स्वस्थ फलों को सलाद, मिठाई या स्मूदीज़ के रूप में अपने आहार में शामिल करें।
अंडे (Eggs)
अंडे कैलोरी से समृद्ध होते हैं तथा इनमें प्रोटीन और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। एक अंडे में लगभग 70 कैलोरीज़ होती हैं तथा 5 ग्राम फैट होता है। अत: यह उन लोगों को पसंद आता है जो शरीर को गठीला बनाना चाहते हैं। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भी समृद्ध होता है तथा अंडे की जर्दी में बहुत अधिक मात्रा में कोलेस्ट्राल होता है जो अस्वास्थ्यकर नहीं है। अत: तले हुए, उबले अंडे का मज़ा लें तथा वज़न शीघ्रता से बढ़ाएं।
बिना चर्बी का लाल मांस
बिना चर्बी का लाल मांस कैलोरीज़ से समृद्ध होता है तथा यह वज़न शीघ्रता से बढ़ाता है। स्वस्थ शरीर के लिए इसे स्वस्थ आहार के रूप में खाया जा सकता है। ये प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है जो मांस पेशियाँ बनाने में उपयोगी है। इसे पके हुए रूप में या भूनकर खाएं और शीघ्रता से वज़न बढायें।
Bagikan
Foods for gain weight
4/
5
Oleh
Rohit Chaudhary

